शनिवार और रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, कल से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, आदेश जारी

शनिवार और रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, कल से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, आदेश जारी

शनिवार और रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, कल से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 2, 2020 4:38 pm IST

ग्वालियर: चंबल अंचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। आनन-फानन में ग्वालियर जिला प्रशासन ने जिले की सीमाओं को एक बार फिर सील कर दिया है। इसके साथ ही शनिवार ओर रविवार को टोटल लॉक डाउन का आदेश भी लागू कर दिया है। तो वहीं अब कल से दोपहर 2 बजे तक ही बाजार खुलेगें। ये फैसले राजनीतिक दलों के साथ मिलकर पुलिस ओर प्रशासन ने लिए है।

Read More: सिंधिया समर्थक 8 पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया की भी घर वापसी

दरअसल ग्वालियर, मुरैना ओर भिंड में जिले मे लगातार कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मुरैना ओर भिंड जिले ने कर्फ्यू तक लगा दिया है। जिसके बाद आज ग्वालियर जिला प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए कड़े कदम उठाएं है। आपको बता दें कि ग्वालियर जिले मे कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 413 के पार पहुंच गई है।

Read More: युवक ने कोतवाली थाना के पुलिसकर्मियों पर लगाया बेरहमी से पीटने और बॉन्ड भरवाने का आरोप, CM-DGP से लगाई गुहार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"