नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना बंसल को हाईकोर्ट से राहत, पद मुक्त किए जाने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक

नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना बंसल को हाईकोर्ट से राहत, पद मुक्त किए जाने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक

नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना बंसल को हाईकोर्ट से राहत, पद मुक्त किए जाने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: December 26, 2019 8:48 am IST

ग्वालियर: कैलारस नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना बंसल को हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अंजना बंसल को हटाए जाने के आदेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि अंजना बंसल पर 82 मामलों में जांच चल रही है, जिसके बाद राज्य शासन ने 13 दिसंबर को उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष से हटाने का आदेश जारी किया था। मामले को लेकर अंजना बंसल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Read More: जानिए शाकाहारी कॉन्डोम की ये खासियत, तेजी से हुआ लोकप्रिय

गौरतलब है कि पार्षदों की शिकायत के आधार पर राज्य सरकार ने कमेटी बनाकर अंजना बंसल पर लगे आरोपों की जांच करवाई थी। जांच के दौरान तीन मामलों में अंजना के जवाबों पर कमेटी ने संतुष्टी जताई। वहीं, एक अन्य मामले में कमेटी ने असंतुष्टी जताते हुए वित्तिय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्यकाल खत्म होने से 20 दिन पहले पहले अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

Read More: ​कांग्रेस को बड़ा झटका, निर्दलीय महिला पार्षद ने कांग्रेस प्रवेश और समर्थन के दावों को किया खारिज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"