एक और कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव, पहले गनमैन भी पाया गया था संक्रमित

एक और कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव, पहले गनमैन भी पाया गया था संक्रमित

एक और कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव, पहले गनमैन भी पाया गया था संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: July 9, 2020 2:26 pm IST

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल अंचल में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां रोजाना नए मामलें सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार से मंगलवार तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट के विधायक प्रवीण पाठक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद विधायक पाठक को भोपाल स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनक उपचार जारी है। बता दें कि इससे पहले विधायक पाठक के गनमैन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

Read More: 151 रेलगाड़ियों का संचालन करेंगे निजी संचालक, इस परियोजना में निजी क्षेत्र से लगभग 30,000 करोड़ रुपए का होगा निवेश

गौरतलब है कि ग्वालियर में अब तक 712 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 352 संक्रमित स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं और 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 357 लोगों का उपचार जारी है।

Read More: सावन में 9 से 12 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"