आज सोनिया गांधी का 73वां जन्मदिन, पीएम मोदी, सीएम भूपेश बघेल, सीएम कमलनाथ सहित कई नेताओं ने दी बधाई

आज सोनिया गांधी का 73वां जन्मदिन, पीएम मोदी, सीएम भूपेश बघेल, सीएम कमलनाथ सहित कई नेताओं ने दी बधाई

आज सोनिया गांधी का 73वां जन्मदिन, पीएम मोदी, सीएम भूपेश बघेल, सीएम कमलनाथ सहित कई नेताओं ने दी बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: December 9, 2019 6:12 am IST

रायपुर: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। सोनिया गांधी अपना 73वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस अवसर पर देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। वहीं, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें बधाई दी है।

Read More: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से आई भारी तेजी, जानिए आज का दाम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारी नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिवस पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका त्याग और संघर्ष हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा रहा है। आपके नेतृत्व ने हमेशा पार्टी को एकजुट और ऊर्जावान रखा है। आप शतायु हों।

Read More: धान खरीदी केंद्र में लापरवाही को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, सड़क पर बैठकर ​किया चक्काजाम

Read More: धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने आए थे तहसीलदार, ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, जानिए पूरी बात…

सीएम कमलनाथ ने सोनिया गांधी को बधाई देते हुए लिखा है कि अ.भा.कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप का कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व हम सभी को सदैव हमेशा मिलता रहे। आप स्वस्थ रहे , दीर्घायु हो , यही ईश्वर से कामना।

Read More: उत्तर से आने वाली हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, कड़ाके की ठंड और बारिश के आसार

Read More: बुर्का पहने शख्स ने सो रही महिला के चेहरे पर फेंका एसिड, बुरी तरह झुलसी, हालत नाजुक

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।”

Read More: एग्जाम देने से किया मना, भड़के NSUI और MBA के छात्र कॉलेज के बाहर कर रहे प्रदर्शन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"