फिर उठा छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का मुद्दा, सामने आया मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

Ads

फिर उठा छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का मुद्दा, सामने आया मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

  •  
  • Publish Date - May 30, 2021 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

सरगुजा: कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का मुद्दा गरमाने लगा है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान जो तय करेगा वही होगा। कोई बात मन में नहीं रखनी चाहिए।

Read More: कोरोना संक्रमण के चलते जडेजा राजवंश शासक महाराज प्रगमालजी तृतीय का निधन, नहीं थी कोई संतान

इस मुद्दे को लेकर बीते दिनों सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि इस तरह की चर्चा मनगढ़ंत है साथ ही यह भी कहा कि जो भी इस तरह की बातों को हवा दे रहे हैं, उन्हें प्रदेश के विकास से दिक्कत है। ऐसे लोगों को सचेत रहना चाहिए।

Read More: सांपों से करता है मोहब्बत, जान की परवाह किए बिना उतर गया कुएं में, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

उन्होंने कहा था कि आलाकमान मुझे कहे तो अभी इस्तीफा दे दूंगा, मुझे इस पद का कोई मोह नहीं है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान के कहने पर इस पद की जिम्मेदारी ली है। आलाकमान के कहने पर आज, अभी, इसी वक्त इस्तीफा देने को तैयार हूं।

Read More: सांसद साध्वी प्रज्ञा ने की घायल महिला की इस तरह मदद, देर होती तो आ सकती थी जान संकट में