चिकित्सा मंत्री ने एमवाय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गंदगी का आलम देख अधिकारियों को लगाई फटकार
चिकित्सा मंत्री ने एमवाय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गंदगी का आलम देख अधिकारियों को लगाई फटकार
इंदौर: मध्यप्रदेश सरकार की चिकित्सा मंत्री विजया लक्ष्मी साधौ ने मंगलवार को शहर के एमवाय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंत्री विजया लक्ष्मी साधौ को अस्पताल परिसर में अचानक देखकर प्रबंधन और स्टाफ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी का माहौल देखकर मंत्री साधो ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान चिकित्सा मंत्री विजया लक्ष्मी साधौ ने पाया कि अस्पताल परिसर में गंदगी पसरी हुई है। बेड में गंंदे चारद बिछाए गए हैं। देखने से ऐस प्रतीत होता था कि बेड में बिछाए गए चादरों को कई हफ्तों से बदले नहीं गए हैं।
Read More: सीएम भूपेश बघेल होंगे मध्य क्षेत्रीय परिषद के नए उपाध्यक्ष, गृह मंत्रालय ने जारी की सूचना
अस्पताल परिसर में गंदगी और लापरवाही का आलम देखकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द ही साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं।
Read More: फिरोज सिद्दीकी 2 अगस्त तक पुलिस रिमांड में, रायपुर कोर्ट का फैसला
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/57MzKonUjbo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


