अंतागढ़ टेपकांड: SIT की याचिका पर कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई, जोगी, पुनीत गुप्ता और मंतूराम होंगे हाजिर

अंतागढ़ टेपकांड: SIT की याचिका पर कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई, जोगी, पुनीत गुप्ता और मंतूराम होंगे हाजिर

अंतागढ़ टेपकांड: SIT की याचिका पर कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई, जोगी, पुनीत गुप्ता और मंतूराम होंगे हाजिर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: August 25, 2019 5:39 pm IST

रायपुर: अंतागढ़ टेपकांड मामले में एसआईटी के आवेदन पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि एसआईटी ने मामले के आरोपियों के वाइस सेंपल के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। एसआईटी की याचिका पर विशेष न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने जेसीसीजे चीफ अजीत जोगी, अमित जोगी, मंतूराम पवार और डॉ पुनीत गुप्ता को ​नोटिस जारी कर कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया था।

Read More: जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, 7 की मौत 5 घायल, मची अफरातफरी

ज्ञात हो कि कोर्ट ने बीते दिनों चारों अभियुक्तों को नोटिस जारी कर हाजिर होने का निर्देश दिया है। बता दें कि सभी ने एसआईटी को वाइस सेंपल देने से इनकार कर दिया था।

Read More: Video: शिकायत सुनने के बजाए भाजपा विधायक ने बुजुर्ग महिला के मुंह पर रख दिया हाथ, मिला करारा जवाब…

गौरतलब है कि अंतागढ़ टेपकांड का वाइस सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया था, लेकिन जांच नहीं होने के कारण सभी आरोपियों के वाइस सेंपल फिर से लेने की बात सामने आई थी। लेकिन सभी आरोपियों ने वाइस सेंपल देने से इनकार कर दिया था।

Read More: धारा 370 के बाद अब नक्सलियों के खात्मे की तैयारी में अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"