टाटीबंध, रायपुरा, शंकर नगर इलाके में सड़कों पर हो रही शराब ही होम डिलीवरी, बिगड़ रहा माहौल

टाटीबंध, रायपुरा, शंकर नगर इलाके में सड़कों पर हो रही शराब ही होम डिलीवरी, बिगड़ रहा माहौल

टाटीबंध, रायपुरा, शंकर नगर इलाके में सड़कों पर हो रही शराब ही होम डिलीवरी, बिगड़ रहा माहौल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 17, 2021 2:08 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब प्रेमियों की समस्या को देखते हुए होम डिलीवरी की सेवा तो शुरू कर दी है, लेकिन व्यवस्था चरमराई हुई है। कहीं, सरकार के एप्लीकेशन काम नहीं कर रहे तो कहीं होम डिलीवरी को लेकर समस्याएं सामने आ रही है। ऐसी ही एक तस्वीर राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां भीड़ भरी सड़कों पर शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। ये तस्वीर पहली नहीं है, ऐसे कई वीडियो और फोटो सामने आ चुके हैं, जहां रोड पर शराब की डिलीवरी की जा रही है। 

Read More: ब्लैक फंगस के 3 नए मरीज आए सामने, सभी मरीजों को सिम्स में किया गया भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार अबकारी विभाग की ओर से टाटीबंध, रायपुरा, शंकर नगर इलाके में सड़क किनारे शराब की डिलीवरी की जा रही है। जबकि प्रशासन के निर्देशानुसार शराब घर तक पहुंचाकर देना है। वहीं, सड़क किनारे शराब की डिलीवरी किए जाने से माहौल खराब हो रहा है।

Read More: रायपुर में शर्तों के साथ खुले बाजार, अब शादी में अधिकतम संख्या बढ़ाने की उठी मांग, विवाह में देरी से टूट रहे संबंध ?

बता दें कि ऑर्डर की पेंडेंसी कम करने आबकारी विभाग ने 12 और शराब दुकानों से होम डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है, जिसके बाद अब 34 दुकानों से शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। बावजूद इसके अभी भी व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं हो पा रही है। 

Read More: बारात निकलने से पहले दूल्हे के मोबाइल पर आया होने वाली दुल्हन से जुड़ा वीडियो, ऐसा क्या देख लिया कि शादी ही तोड़ दी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"