भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना से संक्रमित जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन हो गया। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इसकी पुष्टि की है। निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।
Read More News: भगवान भरोसे राजधानी रायपुर के अस्पताल! कैसे है अस्पतालों में इंतजाम…कितनी मुफीद है व्यवस्था?
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर निधन पर गहरा शोक जताया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधायक कलावती भूरिया के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, ॐ शांति!
Read More News: लाॅकडाउन लगते ही फिर शुरू हुई प्रवासी मजदूरों की ‘दांडी यात्रा’! 400 किलोमीटर का सफर तय
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिखा कि जोबट विधायक कलावती के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। कलावती झाबुआ अलीराजपुर आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस की स्तंभ रही। अनेकों बार जिला परिषद की निर्वाचित अध्यक्ष रहीं। हमारे पारिवारिक रिश्ते रहे, मुझे निजी क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।
Read More News: बेपटरी हुई विशाखापट्टनम से किरंदुल आ रही यात्री ट्रेन, 32 लोग थे सवार, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम