होटल, ढाबे सहित ये दुकानें खुलेंगे सुबह 7 से 5 शाम बजे तक, प्रशासन ने जारी किया आदेश

होटल, ढाबे सहित ये दुकानें खुलेंगे सुबह 7 से 5 शाम बजे तक, प्रशासन ने जारी किया आदेश

होटल, ढाबे सहित ये दुकानें खुलेंगे सुबह 7 से 5 शाम बजे तक, प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 15, 2020 12:41 pm IST

जांजगीर-चांपा: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जनक प्रसाद पाठक ने उद्योग व्यवासायिक संस्थानों को सुबह-7 बजे से शाम-5 बजे तक खोलने की अनुमति संबधी आदेश जारी किया है।

Read More: भोपाल से राहत की खबर, 31 मरीज हुए स्वस्थ, सागर में 2 नए मरीज तो रायसेन में नर्स हुई कोरोना पॉजिटिव

जारी आदेश के अनुसार गत 7 मई को जारी आदेश में जिला दंडाधिकारी ने निर्माण उद्योग, शासकीय एवं निजी कार्यालय, उचित मुल्य की दुकानों, गैस एंजेसी, हॉस्पीटल, राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबे, पेट्रोल पंप, दवाई दुकान एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार एवं दुकानों के संचालन हेतु निर्धारित समय प्रातः-9 बजे से शाम-4 बजे के स्थान पर आदेश के इस अंश को संशोधित करते हुए अब सभी बाजार एवं दुकानें तथा ढाबे तथा टेकअवे, होम डिलीवरी, रेस्टोंरंट पूर्व से विभिन्न होटलो में रूके हुए अतिथियों के लिए डायनिंग सेवाएं सुबह-7 से शाम-5 बजे तक संचालित की जा सकेंगी। शुक्रवार रात्रि-11बजे से सोमवार सुबह-6 बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाऊन जारी रहेगा।

Read More: Watch Video: बाल-बाल बचीं कोऑपरेटिव सोसाइटी की ज्वाइंट रजिस्ट्रार, इंद्रावती भवन के सामने चलती कार में लगी आग

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जांजगीर चांपा जिले के राजस्व सीमा क्षेत्र में प्रत्येक शुक्रवार रात्रि-11 बजे से सोमवार सुबह-6 बजे तक सम्पूर्ण बाजार, दुकानें जैसी सम्पूर्ण गतिविधियों को पूर्व की तरह बंद रखी जायेगी, अर्थात् शनिवार और रविवार को पूर्णतः लॉकडाऊन रहेगा। किन्तु उक्त आदेश प्रतिबंध से बाहर रखे गए प्रतिष्ठानों/सेवाओं को दी गई छुट इस आदेश में भी पूर्ववत लागू रहेगी।

Read More: मछली पालन के लिए 20 हजार करोड़ का ऐलान, पीएम मत्स्य संपदा के तहत मिलेगा लाभ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"