IAS रेणु जी पिल्ले होंगी छत्तीसगढ़ की नई स्वास्थ्य सचिव, आदेश जारी

IAS रेणु जी पिल्ले होंगी छत्तीसगढ़ की नई स्वास्थ्य सचिव, आदेश जारी

IAS रेणु जी पिल्ले होंगी छत्तीसगढ़ की नई स्वास्थ्य सचिव, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: August 31, 2020 11:40 am IST

रायपुर: कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। सरकार ने 1991 बैच की आईएएस अफसर रेणु जी पिल्ले को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। रेणु पिल्ले अभी तक एसीएस चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के डीजी का एडिश्नल चार्ज संभाल रही थी। अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग के एसीएक की भी जिम्मेदारी दे दी गई है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: हफ्ते मेंं सातों दिन खुली रहेंगी दुकानें, केंद्र की गाइडलाइन के बाद इस राज्य की सरकार ने भी लिया फैसला

गौरतलब है कि निहारिका बारिक स्वास्थ्य सचिव के तौर पर पदस्थ हैं। लेकिन अब उनकी जगह रेणु पिल्ले को पदस्त किया गया है। बताया जा रहा है कि हेल्थ सिकरेट्री निहारिका बारिक दो साल के चाइल्ड केयर लीव पर जा रही है। वो अपने हसबैंड के साथ जर्मनी जा रही हैं।

Read More: गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दी बधाई, ट्वीट कर कही ये बात…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"