रायपुर। राजधानी रायपुर में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। हर दिन नए मरीज मिलने से शहर में कंटेनटमेंट जोन की संख्या बढ़ गई हैं। वहीं अब कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए नगर निगम हर घर का सर्वे करवाएगा।
बात दें कि IBC24 ने पहले ही निगम की तैयारी पर खबर दिखाई थी। वहीं अब इस खबर पर मुहर लगी है। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए नगर निगम प्रशासन आंगनबाड़ी, निगम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से सर्वे करवाएगा।
Read More News:LIVE: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी, स्टूडेंट्स सबसे पहले IBC24.IN पर देखें रिजल्ट
सर्वे में तबियत के अलावा ट्रेवल और कांटेक्ट हिस्ट्री दर्ज होगी। वहीं आशंका वाले लोगों का सूचीबद्ध तापमान दर्ज किया जाएगा। संदिग्ध होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी।
Read More News: कड़ी शर्तों के बीच पुरी की रथयात्रा शुरू, 500 लोगों को ही रथ खींचने की अनुमति, सड़कों में इस बार भीड़ कम