एल्मागुड़ा के जंगल में ग्राउंड जीरो पर पहुंची IBC24 की टीम, इसी जगह पर मुठभेड़ में शहीद हुए थे 17 जवान

एल्मागुड़ा के जंगल में ग्राउंड जीरो पर पहुंची IBC24 की टीम, इसी जगह पर मुठभेड़ में शहीद हुए थे 17 जवान

एल्मागुड़ा के जंगल में ग्राउंड जीरो पर पहुंची IBC24 की टीम, इसी जगह पर मुठभेड़ में शहीद हुए थे 17 जवान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: March 22, 2020 1:45 pm IST

सुकमा: जिले के मिनपा इलाके में शनिवार को हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। जबकि 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर लाया गया है? जहां दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शनिवार को हुई थी, लेकिन जवानों के शहादत की पुष्टि आज हुई है। घटना के बाद आईबीसी 24 की टीम ग्राउंड जीरो तक पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। आइए देखते हैं ग्राउंड जीरो रिपोर्ट….

Read More: भोपाल में मिला कोरोना पॉजिटिव, बढ़कर 5 हुई प्रदेश में मरीजों की संख्या, विदेश से लौटा था शख्स

बताया गया कि घटना मिनपा के जंगलों में हुई है। घटना स्थल भेज्जी से चिंतागुफा के बीच की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे हमारे रिपोर्टर ने बताया कि जवान यहां से पैदल मार्च करते हुए इलाके की सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। ग्राउंड जीरो से हमारे रिपोर्टर ने बीबीएल के कई अवशेष और जिंदा कारतूश भी बरामद ​किया है। बता दें कि बीबीएल एक प्रकार का हथियार है, जिसका उपयोग नक्सली हमले के लिए करते हैं।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी, निवेशकों को मिली राहत

मौके पर पहुंचे जवानों ने शहीद जवानों का शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किया है। इस दौरान जवानों का शव घटना स्थल से ट्रैक्टर से लाया गया। मौके से खाद्य सामाग्री और जूते सहिम अन्य सामा​ग्री बरामद किया गया है।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"