#IBC24AgainstDrugs: एक और शातिर ड्रग पैडलर चढ़ा पुलिस के हत्थे, रायपुर समेत जिलों में करता था ड्रग्स की सप्लाई

#IBC24AgainstDrugs: एक और शातिर ड्रग पैडलर चढ़ा पुलिस के हत्थे, रायपुर समेत जिलों में करता था ड्रग्स की सप्लाई

#IBC24AgainstDrugs: एक और शातिर ड्रग पैडलर चढ़ा पुलिस के हत्थे, रायपुर समेत जिलों में करता था ड्रग्स की सप्लाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 30, 2020 11:46 am IST

रायपुर। नशे के खिलाफ IBC24 के खुलासे के बाद रायपुर पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तार कर रही है। इसी केस के सिलसिले में मुंबई गई पुलिस की टीम ने नाइजीरियन मूल के एक शातिर ड्रग पैडलर गिरफ्तार किया है। रायपुर पहुंचने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

Read More News:  10 जीवनसाथी बदलने के बाद भी जारी है मिस्टर परफेक्ट की तलाश, अभी और कितनी शादियां करेंगी नहीं जानती

इस खुलासे के तुरंत बाद राजधानी पुलिस ने एक और ड्रग पैड़लर मेराज खान को किया गिरफ्तार। पूर्व में पकड़े गए ड्रग पैड़लरों से पूछताछ में मेराज खान का नाम सामने आया था, पुलिस लंबे समय से आरोपी तलाश कर रही थी। वहीं आज घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Read More News: किसे चाहिए सबूत? अब तो पाक ने भी कबूला ‘पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी’.. वीडियो वायरल

पुलिस के मुताबिक शातिर पैड़लर मेराज राजधानी समेत दुर्ग में ड्रग सप्लाई करने का काम करता था। वहीं पूर्व में पकड़े गए आशीष जोशी और नीकिता पांचाल से भी आरोपी के संबंध है। पुलिस ने निशानदेही के रूप में आरोपी के पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। खमतराई थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है।

Read More News: #IBC24AgainstDrugs: लॉकडाउन में भी क्वींस क्लब में पार्टियां चलती रहीं, ये सरकार का फेलियर है : विष्णुदेव साय


लेखक के बारे में