#IBC24AgainstDrugs: नशे के अड्डे पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाखे नगर-ईदगाह भाठा मैदान में चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

#IBC24AgainstDrugs: नशे के अड्डे पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाखे नगर-ईदगाह भाठा मैदान में चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

#IBC24AgainstDrugs: नशे के अड्डे पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाखे नगर-ईदगाह भाठा मैदान में चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: October 5, 2020 6:57 am IST

रायपुर। नशे के खिलाफ IBC24 की मुहिम का राजधानी में बड़ा असर हुआ है। मुहिम के बाद से हरकत में आई पुलिस और प्रशासन की टीम एक के बाद एक स्मगलरों के ठिकानों पर दबिश देकर रोजाना नया खुलासा कर रही है। इसी क्रम में आज पुलिस अफसरों की एक बड़ी टीम नशा कारोबारियों के खिलाफ एक्शन की तैयारी में है।

Read More News: मध्यप्रदेश में उपचुनाव का रण: पूर्व CM कमलनाथ आज दतिया के भांडेर दौरे पर, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

कार्रवाई के लिए बुलडोजर के साथ भारी पुलिस बल और निगम की टीम लाखे नगर ईदगाह भाठा मैदान पहुंची। बता दें कि लाखे नगर ईदगाह भाठा मैदान में भारी संख्या में अवैध कब्जा हुआ है। खबर है कि यहां बड़ी संख्या में नशे का कारोबार फल-फूल रहा था। वहीं अब आईबीसी24 की खबर के बाद नशे के अड्डे पर पुलिस और नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची है।

Read More News: 28 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने तय किए उम्मीदवार, औपचारिक ऐलान आज संभव

बता दें कि रविवार को उरला में नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संचालक हरीश गायकवाड़ चोरी छिपे बिना डॉक्टरी पर्चे के नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचता था। उरला थाना पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां और सीरप बरामद किया है।

Read More News:कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार के कई परिसरों की तलाशी ले रही सीबीआई

वहीं, इससे पहले आज सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी ने जिले के दो एएसआई को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसपी की जांच के बाद आईजी डांगी ने मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियोंं पर कार्रवाई की है। दोनों पुलिसकर्मियों पर नशे का कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का आरोप है।

Read More News: जेलों में बंद आदिवासियों की जल्द होगी रिहाई, न्यायमूर्ति एके पटनायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई समीक्षा बैठक


लेखक के बारे में