#IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब मामले में एक और आरोपी ट्विंकल कौर गिल गिरफ्तार, अब तक 11 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
#IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब मामले में एक और आरोपी ट्विंकल कौर गिल गिरफ्तार, अब तक 11 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
रायपुर। लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। तेलीबांधा पुलिस ने ट्विंकल कौर गिल को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब तक क्वींस क्लब मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
Read More News: पीएम मोदी ने देश को दी ‘अटल टनल’ की सौगात, सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है ये सुरंग.. जानिए इसकी खासियत
इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिलाओं में से ही एक ने पार्टी के लिए क्वींस क्लब को बुल करवाया था। ज्ञात हो कि पार्टी के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी हितेश पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल मामले में प्रशासन की कार्रवाई सख्ती से जारी है।
Read More News:अमेरिका से आया पीएम मोदी का विशेष विमान, मिसाइलों का भी नहीं होगा असर, एयरफोर्स-1 की कई शक्तियों से है लैस
कई सामाजिक और राजनैतिक संगठन आये सामने
लॉकडाउन के दौरान अवैध पार्टी और फायरिंग मामले का खुलासा होने से शहर में आक्रोश है। एक के बाद एक लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में कड़ी कारवाई की मांग को लेकर कई सामाजिक और राजनैतिक संगठन सामने आए हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकर्ता ने तेलीबांधा थाने को ज्ञापन सौंपा है।
Read More News: रैगिंग से परेशान जबलपुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर ने लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट
क्वींस क्लब के संचालकों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं आबकारी एक्ट की धाराओ में भी मामला दर्ज करने की मांग की है। गौरतलब है कि मामले में क्वींस क्लब के संचालक को गुरुवार को आबकारी और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बता दें कि क्वींस क्लब में बार लाइसेंस चंपालाल जैन के नाम पर है। आबकारी विभाग ने नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।
लॉकडाउन के दौरान 27 की रात पार्टी में चली थी गोली
27 सितंबर की रात वीआईपी रोड स्थित क्लब में शंकर नगर की एक युवती का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान पार्टी में शामिल हुए हितेश पटेल ने गोली चला दी थी। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही आरोपी हितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
Read More News: पीएम मोदी ने देश को दी ‘अटल टनल’ की सौगात, सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है ये सुरंग.. जानिए इसकी खासियत

Facebook


