#IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब मामले में रमन सिंह बोले- प्रदेश में 2 साल में बढ़े अफीम, गांजा जैसे अवैध व्यापार, कार्रवाई करे सीएम

#IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब मामले में रमन सिंह बोले- प्रदेश में 2 साल में बढ़े अफीम, गांजा जैसे अवैध व्यापार, कार्रवाई करे सीएम

#IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब मामले में रमन सिंह बोले- प्रदेश में 2 साल में बढ़े अफीम, गांजा जैसे अवैध व्यापार, कार्रवाई करे सीएम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 30, 2020 12:17 pm IST

पेंड्रा: नशे के खिलाफ IBC24 की मुहिम की गूंज विधानसभा भवन तक पहुंच चुकी है। जेसीसीजे विधायक धरमजीत सिंह ने क्वींस क्लब का मुद्दा सदन में उठाया था। इसके बाद से सियासी गलियारों में भी इस मुद्दे को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच क्वींस क्लब के मामले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रमन सिंह ने कहा है कि सीएम को बार-बार क्यों खुद को याद दिलाना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: एक और शातिर ड्रग पैडलर चढ़ा पुलिस के हत्थे, रायपुर समेत जिलों में करता था ड्रग्स की सप्लाई

रमन सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सीएम भूपेश बघेल को बार-बार क्यों खुद को यह याद दिलाना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार है। 2 साल में प्रदेश में जुआ-सट्टा, शराब, अफीम, गांजा जैसे तमाम अवैध व्यापार बढ़े हैं। सीएम भूपेश बघेल इन पर भी अंकुश लगाने की कार्रवाई करें। क्वीन्स क्लब में बोल रहे हैं तो कार्रवाई भी करें।

Read More: BJP प्रत्याशी प्रद्युम्न लोधी की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में चिरायु हॉस्पिटल में हुए भर्ती

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को पुलिस को ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज राजधानी रायपुर से मेराज खान नाम के पैडलर को गिरफ्तार किया है। जबकि मुंबई गई राजधानी पुलिस की टीम ने नाइजीरियन मूल के एक शातिर ड्रग पैडलर गिरफ्तार किया है। उसे अब रायपुर लाया गया है।

Read More: मरवाही के चुनावी मैदान में JCCJ को एक और बड़ा झटका, 164 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

पुलिस के मुताबिक शातिर पैडलर मेराज राजधानी समेत दुर्ग में ड्रग सप्लाई करने का काम करता था। वहीं पूर्व में पकड़े गए आशीष जोशी और नीकिता पांचाल से भी आरोपी के संबंध है। पुलिस ने निशानदेही के रूप में आरोपी के पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। खमतराई थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है।

Read More: तीन भाजपा नेताओं की हत्या के पीछे आतंकी संगठन लश्कर का हाथ, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया खुलासा

बता दें कि कोकीन पैडलिंग मामले में गिरफ्तार पैडलर रायडन को पुलिस ने दो दिन के लिए रिमांड पर लिया था। इस दौरान पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें कई अहम जानकारी मिली। पैडलर रायडन से पूछताछ के बाद पुलिस को कई नाइजीरियन ड्रग तस्करों के नाम,नंबर और ठिकानों की जानकारी रायपुर पुलिस को मिली। जिसके बाद महाराष्ट्र और गोवा के लिए रवाना हुई रायपुर पुलिस की टीम ने एक नाइजीरियन ड्रग पैडलर को दबोचा है।

Read More: मंत्री कवासी लखमा का तंज, कहा- भाजपा में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले दो नेता, एक रमन तो दूसरा मोदी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"