रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। रोजाना 100 से अधिक मौत और 10 हजार से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि होने के चलते अस्पताल और श्मशान घाटों की व्यवस्था बिगड़ गई है। हालात को देखते हुए एम्स प्रबंधन ने सोमवार को अधिकारियों और डॉक्टरों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सांसद सुनील सोनी भी मौजूद रहे।
बैठक के बाद सांसद सुनील सोनी ने बताया कि कोविड और नॉन कोविड रोगियों के उपचार को लेकर चर्चा हुई। बैठक में भविष्य की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए एम्स को तैयार करने और रेमडेसिविर की उपलब्धता और बेड की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
Read More: जरूरत के आधार पर हो रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन, बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्देश