‘भारत बंद’ के मद्देनजर PCC चीफ मोहन मरकाम और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, कांग्रेस ने किया है समर्थन का ऐलान
'भारत बंद' के मद्देनजर PCC चीफ मोहन मरकाम और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, कांग्रेस ने किया है समर्थन का ऐलान
रायपुर: केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में देश के कई राज्यों के किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों के भारत बंद का कांग्रेस ने भी समर्थन देने का आश्वासन दिया है।
Read More: चक्रवात के कारण मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक नहीं पड़ेगी ठंड, बढ़ सकता है तापतान
वहीं, भारत बंद का छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी समर्थन करने की बात कही है। भारत बंद के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राजीव भवन में बैठक ले रहे हैं। बैठक में रायपुर ज़िले के सभी पदाधिकारी मौजूद हैं।
Read More: किसान आंदोलन का ट्रेनों पर असर, राजधानी से होकर जाने वाली 4 गाड़ियां रद्द
बता दें कि किसानों के आंदोलन को कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला है। 8 दिसंबर के भारत बंद के ऐलान को कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी, सपा समेत 20 से ज्यादा पार्टियों ने समर्थन दिया है।

Facebook


