पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 45 नए मरीज आए सामने, ठीक होकर घर लौटे 7 मरीज, प्रदेश के 23 जिले महामारी की जद में

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 45 नए मरीज आए सामने, ठीक होकर घर लौटे 7 मरीज, प्रदेश के 23 जिले महामारी की जद में

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 45 नए मरीज आए सामने, ठीक होकर घर लौटे 7 मरीज, प्रदेश के 23 जिले महामारी की जद में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 1, 2020 5:13 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर जानकारी दी। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 427 हो गई है। जबकि अब तक कुल 547 मामलों की पुष्टि हुई है।

Read More: गृहमंत्री ने कहा लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर दुकानें 7 दिन के लिए होंगी सील, FIR भी होगी दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 45 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इनमें बिलासपुर- 11, जशपुर- 9, रायगढ़- 5, बेमेतरा- 5, रायपुर- 3, धमतरी- 3, कोरबा- 4, मुंगेली- 2, जगदलपुर- 1, बालोद- 1 और गरियाबंद -1 मरीज शामिल हैं। वहीं आज 7 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 400 पार

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 70734 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 69361 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 547 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 826 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 121 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 1 की मौत हो चुकी है। वहीं 427 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: 10वीं और स्नातक पास युवाओं के लिए यहां निकली 2167 पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"