MP विधानसभा में आज महंगाई और बढ़ते अपराध को लेकर हंगामे के आसार, विपक्ष ने तैयार की रणनीति

Ads

MP विधानसभा में आज महंगाई और बढ़ते अपराध को लेकर हंगामे के आसार, विपक्ष ने तैयार की रणनीति

  •  
  • Publish Date - February 25, 2021 / 01:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में आज महंगाई और बढ़ते अपराध को लेकर जोरदार हंगामे के आसार है।

विधानसभा में विपक्ष ने इसे लेकर पहले से ही रणनीति तैयार की है। सरकार की घेराबंदी करने के लिए शून्यकाल में मामला उठाएंगी। बता दें कि कांग्रेस बढ़ती तेल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।

बता दें कि मध्यप्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार चला गया है। देश में सबसे ज्यादा वैट मध्यप्रदेश में है। कांग्रेस सदन में इसे लेकर सत्ता पक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।