बीफ तस्करी के शक में गोरक्षकों ने की 2 लोगों की पिटाई, शिवराज ने कहा- कानून हाथ में लेने वालों पर हो कार्रवाई

बीफ तस्करी के शक में गोरक्षकों ने की 2 लोगों की पिटाई, शिवराज ने कहा- कानून हाथ में लेने वालों पर हो कार्रवाई

बीफ तस्करी के शक में गोरक्षकों ने की 2 लोगों की पिटाई, शिवराज ने कहा- कानून हाथ में लेने वालों पर हो कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: May 25, 2019 10:30 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिवनी में बीफ तस्करी के शक में गोरक्षकों द्वारा 2 लोगों की पिटाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कानून व्यवस्था हाथ मे लेने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि सिवनी में गोरक्षा की आड़ में गोरक्षकों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गोरक्षक 2 लोगों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो डूंडा सिवनी इलाके का है। दो दिन पहले कथित गोरक्षकों ने एक ऑटो में संदिग्ध मांस मिलने की सूचना मिलने पर दोनों को पकड़ा और इस बात की सूचना पुलिस को देने की बजाय खुद ही गुंडागर्दी दिखाते हुए ऑटो में बैठे दो युवकों को बंधक बना कर लाठियों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : लोकसभा भंग करने की सिफारिश राष्ट्रपति ने की मंजूर, EC ने सौंपी जीते हुए सांसदों की लिस्ट 

इलाके के एसपी ललित शाक्यवार का कहना है कि वीडियो 4 दिन पुराना है। मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें अदालत ने जेल भेज दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद एक आरोपी की बहन ने एफआईआर दर्ज कराई है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"