होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा T-20 मुकाबला, यहां आज तक नहीं हारी टीम इंडिया

होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा T-20 मुकाबला, यहां आज तक नहीं हारी टीम इंडिया

होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा T-20 मुकाबला, यहां आज तक नहीं हारी टीम इंडिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 7, 2020 2:55 am IST

इंदौर: भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे तीन टी20 मैचों में श्रृंखला का आज दूसरा मैच है। आज दोनों टीमों के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आमने सामने होंगे। बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में होना था, लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द हो गया था। इंदौर के होल्कर स्टेडियम की यदि बात की जाए तो यह ग्राउंड टीम इंडिया के लिए हमेशा से ही लकी ग्राउंड रहा है यहां पर अब तक के इतिहास में टीम इंडिया सभी मैच फॉर्मेट में जीत हासिल की है। वहीं, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी बुलंद हौसले के साथ मैदान में उतरेगी। इस लिहाज से माना जा सकता है कि मैच में भरपूर रोमांच रहेगा।

निर्भया केस: आज हो सकता है दोषियों को फांसी पर लटकाने का ऐलान, तिहाड़ जेल में फंदा बनकर तैयार

संभावित खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋ षभ पंत, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शारदुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

Read More: बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, घर के बाहर खड़े वाहनों पर की तोड़फोड़, लोगों से की गाली-गलौज

श्रीलंकाई खिलाड़ी
लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, इसुरु उदाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसाल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन रजिता।

Read More: Watch Video: पत्नी बनी मेयर तो खुशी से झूम उठे विधायक विनय जायसवाल, जमकर नाचे शहर की गलियों में


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"