कोरोना के रोकथाम के लिए भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने दान किया वेतन, शिक्षक ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
कोरोना के रोकथाम के लिए भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने दान किया वेतन, शिक्षक ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
रायपुर। कोरोना के रोकथाम और जरूरतमंदों के मदद के लिए एक के बाद एक मदद करने लोग सामने आ रहे हैं। प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद के साथ—साथ अब भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने अपना वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया है।
Read More News: जबलपुर में 366 लोगों को किया होम क्वॉरेंटाइन, 6
अधिकारी ने लगभग 75 लाख रुपए कोष में दान किया है। साथ ही शालेय शिक्षाकर्मी संघ के शिक्षक भी एक दिन का वेतन दान करेंगे। बता दें कि मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत, कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम सभापति ने वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष जमा किया। वहीं आज भी कई लोग कोरोना के रोकथाम और मदद के लिए आगे आए।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, कुल 3 पॉजिटिव, 49 सैंपल का किया गया परीक्षण

Facebook


