बब्बू-छब्बू के अवैध निर्माण पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, जानिए कैसे शर्ट बनाने और पेंटरी करने वाले से बन गए भू माफिया

बब्बू-छब्बू के अवैध निर्माण पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, जानिए कैसे शर्ट बनाने और पेंटरी करने वाले से बन गए भू माफिया

बब्बू-छब्बू के अवैध निर्माण पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, जानिए कैसे शर्ट बनाने और पेंटरी करने वाले से बन गए भू माफिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 16, 2019 3:24 am IST

इंदौर: भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए फ्री हैंड किए जाने के बाद निगम और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। भू माफियाओं के अवैध निर्माण पर लगातार निगम प्रशासन का बुल्डोजर चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को इंदौर के नामी माफिया बब्बू-छब्बू द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा।

Read More: ‘विजय दिवस’ कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ होंगे शामिल, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में शहीद जवानों के परिजनों को करेंगे सम्मानित

गौरतलब है कि इंदौर पुलिस ने शनिवार को जमीन फर्जीवाड़े और अन्य मामलों में गुंडे हेमंत यादव, कुख्यात भूमाफिया बब्बू उर्फ सुुल्तान व एक अन्य शिवनारायण अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने हेमंत और बब्बू का जुलूस भी निकाला था। बताया गया कि हेमंत के खिलाफ 26 मामले दर्ज हैं। वहीं, बब्बू शहजाद लाला कांड का आरोपह है।

Read More: जंगल सफारी में शावक ‘निर्भय’ की मौत, एक सप्ताह से खराब थी तबीयत

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को इंदौर ही नहीं दुबई से भी शिकायत मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों को इन आरोपियों के खिलाफ फोन पर 250 से अधिक शिकायतें मिली है। वहीं, वाट्सएप और अन्य माध्यम से 95 शिकायतें मिली है।

Read More: यात्री बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव

ऐसे बने लैंड माफिया
बताया जाता है कि बब्बू उर्फ सुल्तान वह कुछ सालों पहले तक मालवा मील इलाके में शर्ट बनाने का काम करता था और छब्बू उर्फ शाबिर पेंटरी करता था। दोनों ने कुछ साल पहले ही प्रापर्टी डिलींग को का शुरू किया था। इसके बाद वे कब माफिया बन गए उन्हें ही याद न राह। दरअसल इस दौरान वे पैसे कमाने की धून में कई लोगों को चूना लगा चूके थे। बब्बू और छब्बू पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कई लोगों के प्लाट हड़प लिए हैं। इन्होंने क्षेत्र के बदमाशों को पनाह देकर अपने लिए काम करने का बोलकर खड़ा किया। उन्हें दारू और दावतें देकर उनसे कई लोगों को धमकाया। करीब 8 से 10 सालों में दोनों ने इतनी प्रापर्टी बना ली है कि इनके पास करोड़ों की गाडिय़ां और बंगले हो गए हैं। कई हाई राइज बिल्डिंग्स के ये प्रोजेक्ट खड़े कर चुके हैं।

Read More: मौसम ने ली अचानक करवट, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में आई गिरावट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"