इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला करेंगे करोड़ों की रेलवे पटरी चोरी मामले की जांच, बनाए गए मंदिर हसौद थाने के स्पेशल थाना प्रभारी

इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला करेंगे करोड़ों की रेलवे पटरी चोरी मामले की जांच, बनाए गए मंदिर हसौद थाने के स्पेशल थाना प्रभारी

इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला करेंगे करोड़ों की रेलवे पटरी चोरी मामले की जांच, बनाए गए मंदिर हसौद थाने के स्पेशल थाना प्रभारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: February 20, 2020 6:30 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी रेलवे पटरी चोरी मामले में जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला को सौपा गया है। गुरुवार को एसएसपी आरिफ शेख ने आदेश जारी करते हुए जांच के लिए इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला को मंदिर हसौद थाने का स्पेशल थाना प्रभारी बनाया है।

Read More: नाबालिग से गैंगरेप, पहले दो दरिंदों ने लूटी आबरू, फिर परोस दिया दोस्त को

बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ में आरपीएफ की टीम ने रेलवे पटरी चोरी के मास्टर माइंड विनोद मराठा को धर दबोचा था। पुलिस की टीम ने विनोद को राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके से गिरफ्तार किया था। बता दें कि विनोद मराठा पर 4 करोड़ रुपए की रेलवे पटरी चोरी कर लौह इस्तपात कंपनियों में खपाने का आरोप है।

Read More: MLA बृहस्पति सिंह ने लरामपुर थाना प्रभारी, SP और IG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- नाबालिग से रेप के मामले में बरती लापरवाही

गिरफ्तारी के बाद विनोद ने पूछताछ के दौरान बताया कि चोरी की गई पटरियों को विनोद ने सिलतरा इलाके की दो फैक्ट्रियों में खपाया था। जांच के दौरान पुलिस ने फैक्ट्रियों से रेलवे पटरी बरामद कर लिया था। फिलहाल विनोद मराठा को न्यायीक रिमांड में जबलपुर आरपीएफ को सौपा गया है।

Read More: छोटी प्रशासनिक सर्जरी, बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल सहित तीन IPS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"