अंतरराष्ट्रीय अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021, शांति का संदेश लेकर 11,797 धावकों ने लगाई दौड़, सांसद दीपक बैज, बस्तर IG रहे मौजूद

अंतरराष्ट्रीय अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021, शांति का संदेश लेकर 11,797 धावकों ने लगाई दौड़, सांसद दीपक बैज, बस्तर IG रहे मौजूद

अंतरराष्ट्रीय अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021, शांति का संदेश लेकर 11,797 धावकों ने लगाई दौड़, सांसद दीपक बैज, बस्तर IG रहे मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 27, 2021 1:59 am IST

नारायणपुर। आज सुबह 5.30 बजे से बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल के मैदान में अंतरराष्ट्रीय अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में देश-विदेश के 11797 धावक क्षेत्र में शांति का संदेश लेकर दौड़ लगाई गई। बस्तर सांसद दीपक बैज, औऱ बस्तर IG पी सुंदरराज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष विधायक चंदन कश्यप भी मौजूद रहे।

Read More News:  छत्तीसगढ़ बजट 2021: सदन में गूंजा किसानों की आत्महत्या का मामला, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया ये जवाब

मैराथन दौड़ नगर के मुख्य मार्गों के साथ ही मैराथन वाले रास्तों पर रंग-बिरंगे, रंगो-पेन्टों से आकर्षक पेंटिंग कर सजाया-संवारा गया था। स्थानीय युवाओं, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों मैदान स्थल को आकर्षक तरीके से तैयार किया गया था। वहीं आज सुबह शांति का संदेश लेकर दौड़ लगाई गई। मंत्री सांसद, विधायक, कलेक्टर, एसपी सभी अंतरराष्ट्रीय अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में शामिल हुए। इसके अलावा भारी संख्या में शहरवासी भी शामिल हुए।

Read More News:  छत्तीसगढ़ के बरचा के जंगल में दिखा टाइगर, लोगों ने बनाया वीडियो

कलेक्टर ने जिलेवासियों से की थी अपील
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का मुख्य उदेश्य अबूझमाड़ में शांति का संदेश देने और देश-विदेश से आने वाले धावकों को यहां की आदिम संस्कृति से रूबरू कराना है। इसके साथ ही अबूझमाड़ की आदिवासियों की पारम्परिक रीति-रिवाज, संस्कृति को नजदीक से देखने-समझने का अवसर प्रदान करना है।

Read More News: छत्तीसगढ़ बजट 2021: अजय चंद्राकर ने सदन में उठाया शराब पर सेस का मुद्दा, पूछा- 155 करोड़ में से विभाग को कितनी

राज्य और राज्य के बाहर से आने वाले धावकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मुख्य स्थानों पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए थे। जहां वे आने वाले धावकों को ठहरने और भोजन व्यवस्था के साथ ही अन्य चाही गई जानकारी से अवगत करा रहे हैं।

Read More News:  आर्थिक सर्वेक्षण पर तकरार! रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, तो कोरोना काल को देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे बेहतर


लेखक के बारे में