निगम कर्मचारी पाया गया कोरोना संक्रमित, ICMR ने की पुष्टि, जबलपुर में कुल मरीजों की संख्या पहुंची 84
निगम कर्मचारी पाया गया कोरोना संक्रमित, ICMR ने की पुष्टि, जबलपुर में कुल मरीजों की संख्या पहुंची 84
जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, यहां हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। इसी बीच प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, खबर है कि नगर निगम का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही कोरनो संक्रमितों का आंकड़ा 84 हो गया है। निगम कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि आईसीएमआार ने की है।
बता दें कि जबलपुर में पहले भी कई सरकारी कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बीते दिनों एक तहसीलदार, 1 एसआई और 4 कॉन्स्टेबल के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
ज्ञात हो कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 183 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 2560 हो गया है। इनमें से 130 लोगों की मौत हो चुकी है और 460 स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है जहां अब तक 1476 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 177 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 65 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 483 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 162 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 14 मरीजों की यहां मौत हुई है। इसी प्रकार धार्मिक नगरी उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे नंबर पर है जहां 127 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 5 लोग ठीक हुए हैं।

Facebook


