जल पुरुष ने आध्यात्मिक गुरु जग्गी बाबा को बताया फ्रॉड, पूर्व सरकार में जारी किए फंड पर उठाए सवाल

Ads

जल पुरुष ने आध्यात्मिक गुरु जग्गी बाबा को बताया फ्रॉड, पूर्व सरकार में जारी किए फंड पर उठाए सवाल

  •  
  • Publish Date - February 11, 2020 / 07:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

भोपाल । सीएम हाउस में आयोजितएक कार्यक्रम में जल पुरुष राजेन्द्र सिंह ने पूर्व की शिवराज सरकार पर कटाक्ष किया है। जल पुरुष राजेन्द्र सिंह ने आध्यत्मिक गुरु जग्गी बाबा को फ्रॉड बताया है। राजेन्द्र सिंह ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान के नाम पर आध्यत्मिक गुरु जग्गी बाबा ने फ्रॉड किया है।

ये भी पढ़ें- जल्द कर लें पैन कार्ड को अपडेट, लिंक नहीं कराया तो हो जाएगा एक्सपायर

राजेन्द्र सिंह ने कहा कि, वह कांग्रेस सरकार से जग्गी बाबा को भाजपा सरकार के समय दिए गए फंड की जांच की मांग करेंगे।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, प्रमोशन में आरक्षण मांगना मौलिक अधिकार …

बता दें कि शिवराज सरकार में जग्गी बाबा ने मध्यप्रदेश में नदी जोड़ो अभियान चलाया था। सीएम हाउस में आयोजित प्रोग्राम में कई बड़े गणमान्य लोग शामिल हुए।