झमाझम बारिश ने बदला मौसम,आज भी होगी बूंदाबांदी, ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता
झमाझम बारिश ने बदला मौसम,आज भी होगी बूंदाबांदी, ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता
रायपुर। शुक्रवार शाम को छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ ओले बरसे। राजधानी रायपुर में भी तेज बारिश के साथ ओलावलृष्टि हुई । बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज कर की गईहै। राजधानी में शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और गरज-चमक के साथ ओले गिरने लगे। हालांकि बारिश दस मिनट में ही थम गई। शहर के आसपास के गांव में भी ओलावृष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें- निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन, लोकसभा चुनाव में 70 लाख रुपए तक खर्च
दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी की बस्तर में इसका प्रभाव नहीं है। मौसम विभाग ने तीन दिन पहले ही बता दिया था कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पश्चिम से पूर्व सिस्टम मूव कर रहा है। सिस्टम के मूव करने की वजह से ही बादल बने हुए हैं। दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी। इसके असर से हवा के उपर द्रोणिका बनी। द्रोणिका के असर से ही छत्तीसगढ़ में ओले गिरे। द्रोणिका का असर शनिवार यानी 16 फरवरी शाम तक बना रहेगा। इसके बाद 17 फरवरी से बादल छंट जाएंगे। बादल छंटने के बाद हवा ठंडी होने लगेगी। इससे रात और दिन के तापमान में गिरावट आने लगेगी।

Facebook


