एमए के छात्रों से राजनीति शास्त्र की परीक्षा में पूछा- क्रांतिकारी आतंकवादियों के कार्यकलाप का वर्णन कीजिए

एमए के छात्रों से राजनीति शास्त्र की परीक्षा में पूछा- क्रांतिकारी आतंकवादियों के कार्यकलाप का वर्णन कीजिए

एमए के छात्रों से राजनीति शास्त्र की परीक्षा में पूछा- क्रांतिकारी आतंकवादियों के कार्यकलाप का वर्णन कीजिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: December 27, 2019 9:09 am IST

ग्वालियर: एक तरफ देश में नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर घमासान मचा है, वहीं दूसरी मध्य प्रदेश में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी की परीक्षा में क्रांतिकारियों को आतंकवादी बताते हुए उनमें और उग्रवादियों में अंतर पूछे जाने का सवाल चर्चा में है।

Read More: ‘मोदी भगवान जैसे, वे यहां विकास करने आए हैं ‘, पीएम की नीतियो से प्रभावित होकर किसान ने बनाया ‘नमो मंदिर’, दिन में चार बार होती है आरती

मिली जानकारी के अनुसार यह प्रश्न गुना के सरकारी कॉलेज में एमए राजनीति शास्त्र की परीक्षा के दौरान पूछा गया था। यह परीक्षा 20 दिसंबर को हुई थी। वहीं, इस पूरे मामले पर जीवाजी यूनिवर्सिटी की कुलपति संगीता शुक्ला जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पेपर सेटर से नोटिस जारी किया गया है और जिसने भी यह क्वेश्चन सेट किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है इस तरह के क्वेश्चन नहीं आना चाहिए।

Read More: संस्कृति मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में राहुल गांधी ने दिलाई पूर्व पीएम की याद, हर वर्ष आयोजन करने का जताया इरादा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"