दिग्विजय के खरीद-फरोख्त बयान से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया किनारा, कहा- जानकारी नहीं…

Ads

दिग्विजय के खरीद-फरोख्त बयान से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया किनारा, कहा- जानकारी नहीं...

  •  
  • Publish Date - March 3, 2020 / 05:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खरीद-फरोख्त के बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में पूर्व सीएम शिवराज ने दिग्विजय के बयान पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी को घेरने लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

Read More News: सीएम बघेल पेश करेंगे बजट, लोगों को मिल सकती है कई बड़ी सौगातें

इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि मुझे तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं है, जनता ने वोट देकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई है, जनता के बलबूते ही ये सरकार चल रही है। ऐसे ही चलती रहेंगी।

Read More News: बजट सत्र: ओवैसी ने कहा, ‘ये हुकूमत बच्चों पर जुल्म कर रही, बेटियों को मार रहे हैं, 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा विधायक रामबाई की ओर से कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। मीडिया ने जब उसने सवाल पूछा तो वे भी कुछ नहीं बोल पाई।

Read More News: सेंसेक्‍स में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट, बजट के एक दिन में निवेशकों के डूबे 3.46 लाख करोड़

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। दिग्विजय ने आज सोशल मीडिया के जरिए भी ट्वीट कर अपने बयान पर कायम रहे।

Read More News: दिग्विजय ने BJP पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप, शिवराज ने किया पलटवार…