5 साल में हर किसान के खाते में आएगा 50 हजार रुपए, मोदी-​शिवराज किसानों के लिए कटिबद्ध: ज्योतिरादित्य सिंधिया

5 साल में हर किसान के खाते में आएगा 50 हजार रुपए, मोदी-​शिवराज किसानों के लिए कटिबद्ध: ज्योतिरादित्य सिंधिया

5 साल में हर किसान के खाते में आएगा 50 हजार रुपए, मोदी-​शिवराज किसानों के लिए कटिबद्ध: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 11, 2020 5:22 pm IST

गुना: उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। जहां एक ओर राजनीतिक दलों के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को साधने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में रविवार को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने म्याना में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। बैठक के दौरान सिंधिया ने कहा है कि 5 साल में हर किसान के खाते में 50,000 रुपए आएगा। किसानों के लिए नरेंद्र मोदी और शिवराज सरकार कटिबद्ध है।

Read More: 28 सीटों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही ये बात

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीटिंग के दौरान किसानों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सरकार किसानों के लिए कटिबद्ध है। 5 महीने की सरकार में किसानों के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। बमोरी के लिए 500 करोड़ की योजना भी सरकार के एतिहासिक फैसलों में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि 5 साल में हर किसान के खाते में 50,000 रुपए आएगा। कमलनाथ ने फसल बीमा राशि ब्लॉक कर दी थी।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ड्रग्स लेकर जाने वाली लड़की का इंतजार, जुड़ते जा रहे होटल क्वींस क्लब में गोलीकांड और अवैध शराब पार्टी के तार

वहीं दूसरी ओर इन सब सियासी सरगर्मी के बीच भाजपा ने आज प्रदेश के नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान 28 सीटों को लेकर फिडबैक पर चर्चा हुई। बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उपचुनाव हैं तो मंथन का दौर तो चलता ही रहेगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वी​डी शर्मा ने कहा है कि पार्टी का संकल्प पत्र तैयार है। हम सभी 28 सीटों के लिए अगल-अलग संकल्प पत्र जारी करेंगे। संकल्प पत्र अलग-अलग तैयार किया गया है, जल्द ही जारी किया जाएगा।

Read More: ‘देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान’, पिता ही बन गया हैवान, लूट ली नाबालिग बेटी की आबरू


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"