खंडवा। जिला प्रशासन ने अब ओंकारेश्वर गर्भगृह में श्रद्धालु को दर्शन की अनुमति दी है। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। आदेश जारी होने के बाद आज पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी।
Read More News: शौक बड़ी चीज है! पान ठेला चलाने वाले धरमू ने पोटली में जमा कर रखे हैं गुजरे जमाने के कीमती सिक्के
बता दें कि कोरोना के कारण 11 महीने बाद ओंकारेश्वर गर्भगृह में दर्शन की इजाजत मिली है। बीते साल 22 मार्च 2020 से गर्भगृह के दर्शन बंद थे। वहीं आज पहले दिन भगवान शिव के दर्शन के लिए लंबी कतार मंदिर में नजर आ रही है।
Read More News: डिजिटल सिग्नेचर और नामांतरण के लिए पैसा मांगना डगनिया और भांटागांव पटवारी को पड़ गया भारी, हुए निलंबित
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रद्धालु कोरोना गाइडलाइन के साथ दर्शन कर सकेंगे।
Read More News: कांग्रेस की कुरान वाली ’कसम’! क्या जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं नेता?