छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कनक तिवारी ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कनक तिवारी ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कनक तिवारी ने दिया इस्तीफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: May 31, 2019 1:57 pm IST

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता कनक तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर की पुष्टि प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने की है। बताया जा रहा है कि कनक तिवारी ने स्वास्थ्यगत कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। बता दें कि प्रदेश में नई सरकार बनने के साथ ही हाईकोर्ट के पूर्व म​हाधिवक्ता जुगल किशोर गिल्डा ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कनक तिवारी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महाधिवक्ता बनाया गया था।

Read More: रायपुर की ‘लेडी डॉन’ पूजा सचदेव सहित तीन को उम्र कैद की सजा, जानिए क्या है मामला?

गौरतलब है कि लगभग 1 म​हीने पहले भी कनक तिवारी के इस्तीफे की अफवाह फैली थी, लेकिन उन्होंने इस बात को खारिज करते हुए अफवाह करार दिया था। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Read More: देश में बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत, जारी हुए आंकड़े

26 जुलाई 1940 को जन्मे कनक तिवारी ने अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की। कनक तिवारी दिग्विजय सिंह सरकार में एमपी गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद 1971 में रविशंकर विवि से एलएलबी की परीक्षा में स्वर्ण पदक लेकर वकालत का व्यवसाय चुना। कनक तिवारी ने कई किताबें लिखी हैं। जिसमें संविधान का सच, संविधान का पड़ताल प्रमुख है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"