कोटा विधायक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, सीएम भूपेश बघेल ने फोन पर बात कर जाना हाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा विधायक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, सीएम भूपेश बघेल ने फोन पर बात कर जाना हाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा विधायक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, सीएम भूपेश बघेल ने फोन पर बात कर जाना हाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: May 18, 2021 5:21 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कोटा विधायक और पूर्व सीएम अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ गई है। रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने उनसे बात कर उनका हाल जाना है।

Read More: चक्रवात ‘ताउ-ते’ का असर! आकाशीय बिजली से एक की मौत..9 लोग घायल, अस्पताल मिलने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कमरो

इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि कोटा की विधायक रेणु जोगी जी के अस्वस्थ होने की ख़बर के बाद फ़ोन पर उनसे बात हुई। मैंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के विषय में बात की और हरसंभव चिकित्सा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। मैं जोगी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।

Read More: जमकर तबाही मचाने के बाद कमजोर हुआ चक्रवाती तूफान ताउते, गुजरात में भारी बारिश के बीच 7 की मौत

वहीं, अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा है कि जेसीसीजे की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोटा विधायक डॉक्टर रेणु जोगी के बृहदान्त्र में ट्यूमर पाया गया है। इसका उपचार मेदांता के डॉक्टर आदर्श चौधरी द्वारा किया जाना तय किया गया है। कृपया उनके शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ के लिए प्रार्थना करें।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 12 हजार के पार, आज 6 हजार 477 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"