रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को एक निर्णय लेते हुए कांकेर कलेक्टर डोमन सिंह को हटा दिया है। उनकी नियुक्ति 26 दिन पहले ही की गई थी। डोमन सिंह को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
डोमन सिंह की जगह पर दुर्ग के अपर कलेक्टर कुमार लाल चौहान को कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। डोमन सिंह 2009 बैच के अफसर और प्रमोटी आईएएस है। कुमार लाल चौहान भी 2009 बैच के ही और प्रमोटी आईएएस हैं।
यह भी पढ़ें : जय किसान ऋण मुक्ति योजना, पांच करोड़ के कर्ज माफी का प्रमाण, दो हजार किसानों का ऋण माफ
राज्य सरकार ने तबादला आदेश में इस बात का उल्लेख किया है कि इस ट्रांसफर में निर्वाचन आयोग के 16 जनवरी 2019 के पत्र में उल्लेखित कंडिका 3 का पालन किया गया है।
देखें तबादला आदेश