केयर टेकर बनकर रिटायर्ड दंपति के घर से 6 महीने में महिला ने चुराए 1 लाख 27 हजार, ऐसे खुला राज

केयर टेकर बनकर रिटायर्ड दंपति के घर से 6 महीने में महिला ने चुराए 1 लाख 27 हजार, ऐसे खुला राज

केयर टेकर बनकर रिटायर्ड दंपति के घर से 6 महीने में महिला ने चुराए 1 लाख 27 हजार, ऐसे खुला राज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 4, 2019 7:02 am IST

उज्जैन: रिटायर्ड दंपति के घर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केयर टेकर ही पिछले 6 महीने से चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थी। आरोपी महिला ने 6 महीने में 1 लाख 27 हजार रुपए पार कर दिया। मामले का खुलासा होने पर दंपति ने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

Read More: मामूली बात पर युवक को आया इतना गुस्सा, धारदार हथियार से हमला कर किया अधमरा

मिली जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन शहर के माधव नगर थाना क्षत्र में एक रिटायर्ट दंपति रहते हैं। अपनी देखभाल और घर के काम के लिए उन्होंने एक महिला को केयर टेकर के तौर पर रखा था। पहले महिला ने अपने काम से दंपति का विश्वास जीता फिर उनके ही घर पर सेंधमारी शुरू कर दी। आरोपी महिला मौका देखकर उनकी आलमारी से पैसे चुरा लेती थी। ऐसा वह पिछले 6 महीने से कर रही थी। महिला ने पिछले 6 महीने में 1 लाख 27 हजार पार कर दिए थे।

Read More: भाजपा सांसदों ने सीएम भूपेश बघेल की सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से किया इनकार, कहा- नहीं मिली सूचना

सीसीटीवी कैमरे से खुला राज
पहले तो दंपति को चोरी की बात का पता नहीं चलाव, लेकिन जब उन्हें शंका हुई तो उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का खंगाला। सीसीटीवी फूटेज देखकर दंपति के पैरों तले जमीन खिसक गया। कैमरे में केयर टेकर ही चोरी करते हुए कैद हुई थी।

Read More: मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के सफाई अभियान से हड़कंप, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त निकले दौरे पर

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/7AFyNcynNfM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"