कलेक्ट्रेट परिसर में मच गया हड़कंप, जब महिला सरपंच केरोसिन की बोतल लेकर पहुंची आत्मदाह करने, जानिए पूरी बात

कलेक्ट्रेट परिसर में मच गया हड़कंप, जब महिला सरपंच केरोसिन की बोतल लेकर पहुंची आत्मदाह करने, जानिए पूरी बात

कलेक्ट्रेट परिसर में मच गया हड़कंप, जब महिला सरपंच केरोसिन की बोतल लेकर पहुंची आत्मदाह करने, जानिए पूरी बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: October 22, 2019 10:20 am IST

पन्नाः जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सरपंच के​रोसिन का बॉटल लेकर यहां आत्मदाह करने आ पहुंची। महिला को देखकर पूरे कलेक्ट्रेड परिसर में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि महिला सरपंच के हाथ में एक ज्ञापन भी था जो उसने राष्ट्रपति के नाम लिखे थे। वह उसे जिला कलेक्टर को सौंपने के बाद आत्मदाह करना चाहती थी। फिलहाल वहां तैनात जवानों की मदद से महिला के हाथ से केरोसिन की बोतल छिन लिया गया है।

Read More: समर्थकों के साथ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे विधायक, SECL कर्मचारी के साथ प्रताड़ना का मामला

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत बरबसपुरा की सरपंच जिला कलेक्ट्रेट में के​रोसिन की बोतल लेकर पहुंची थी। इस दौरान महिला ने बताया कि गांव में हो रहे निर्माण कार्य में सचिव, सब इंजीनियर और सह सचिव मिली भ्गत कर मनमानी कर रहे हैं। इसी बात से नाराज चनाराज महिला सरपंच ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन और केरोसिन की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी।

Read More: PM मोदी नोबेल विजेता अभि​जीत से मिले, ट्वीट कर कहा- मानव सशक्तीकरण के प्रति उनका जुनून साफ दिखाई देता है

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/pc1jg-6_1H8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"