महिला शिक्षाकर्मी ने प्रोफेसर पर लगाया रेप का आरोप, FIR के एक माह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

महिला शिक्षाकर्मी ने प्रोफेसर पर लगाया रेप का आरोप, FIR के एक माह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

महिला शिक्षाकर्मी ने प्रोफेसर पर लगाया रेप का आरोप, FIR के एक माह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: July 18, 2019 2:20 pm IST

जांजगीर-चांपा: जिले के पामगढ़ इलाके से रेप का मामला सामने आया है। नवागढ़ शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ एक प्रोफैसर पर महिला शिक्षाकर्मी ने रेप का का अरोप लगाया है। मामले का लेकर महिला ने एक माह पहले ही अरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी भी फरार है, जबकि उसे जांजगीर में देखा गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ के चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की सड़क हादसे में मौत, ​कई TV सीरियलों में दिखा चुके हैं अपने अभिनय का जलवा

मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर शिव कुमार बंजारे नवागढ़ शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ हैं। शिव कुमार बंजारे मेंऊ गांव के रहने वाले हैं। गांव की ही एक महिला शिक्षाकर्मी ने आरोप लगाया है कि शिव कुमार ने शादी का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं, जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया और दूसरी लड़की से शादी कर ली।

Read More: विधानसभा मानसून सत्र : पूर्व गृहमंत्री ने सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए 

बताया जा रहा है कि प्रोफेसर पर आरोप लगाने वाली महिला शिक्षाकर्मी तलाकशुदा है और लंबे समय से शिव कुमार के संप​र्क में थी। शादी से इंकार करने और दूसरी लड़की से शादी करने की जानकारी होने पर महिला शिक्षाकर्मी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के चंगुल से फरार है।

Read More: अनियंत्रित होकर पलटी कांग्रेस नेता की कार, पसली में फ्रैक्चर, तीन समर्थकों को भी आई गंभीर चोट

वहीं, मामले को लेकर जिला एसपी पारुल माथुर का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के पामगढ़ थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Read More: स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदन में बताया अंडे का फंडा, कहा- मुद्दे को राजनीतिक रूप दे रही है भाजपा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"