कार सवार युवकों ने किया शिक्षिका का अपहरण, इलाके में नाकेबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस

कार सवार युवकों ने किया शिक्षिका का अपहरण, इलाके में नाकेबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस

कार सवार युवकों ने किया शिक्षिका का अपहरण, इलाके में नाकेबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: March 12, 2020 1:39 pm IST

लोरमी: छत्तीसगढ़ के लोरमी इलाके से शिक्षिका के अपहरण की खबर सामने आई है। खबर है कि अज्ञात कार सवारों ने शिक्षिका का अपहरण किया है। फिलहाल मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कौन होगा अगला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, इन दिग्गज नेताओं के नामों पर चल रही चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार अपहृत शिक्षिका भालूखोंदरा गांव में अतिथि शिक्षक के तौर पर पदस्थ हैं। बताया गया कि शिक्षिका गुरुवार को स्कूल से लौट रही थी, इसी दौरान गांव से थोड़ी दूरी पर कार सवार अज्ञात युवकों ने शिक्षिका का अपहरण कर लिया।

Read More: कोरोना के कहर से शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के 11.42 लाख करोड़ डूबे

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"