मंत्री के पैरों में गिरकर महिला बोली- लापता है मेरी नाबालिग बेटी, पुलिस नहीं कर रही तलाशने में मदद

मंत्री के पैरों में गिरकर महिला बोली- लापता है मेरी नाबालिग बेटी, पुलिस नहीं कर रही तलाशने में मदद

मंत्री के पैरों में गिरकर महिला बोली- लापता है मेरी नाबालिग बेटी, पुलिस नहीं कर रही तलाशने में मदद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 17, 2019 7:29 am IST

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में जैसे इन दिनों चरण वंदन का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान उक महिला, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के परों पर गिर पड़ी। महिला को ऐसा करते देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।

Read More: पाकिस्तानी ATS ने बचा लिया भारतीय विमान, जब 150 यात्रियों की जान पर बन आई थी.. देखिए

दरअसल महिला पुलिस की​ शिकायत करने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पास पहुंची थी। पीड़िता का कहना था कि उसकी नाबालिग बेटी लंबे समय से लापता है, जिसकी शिकायत किला गेट थाना में की थी। इसके बाद भी पुलिस मेरी बच्ची की तलाश नहीं कर रही है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस मेरी नाबालिग बेटी को तलाशने में मदद नहीं कर रही है।

Read More: बाबा रामदेव बोले- हिन्दूओं के ही नहीं मुस्लिमों के भी आराध्य हैं भगवान राम क्योंकि धर्मांतरित हैं 99 प्रतिशत मुस्लिम

बता दें कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पिछले दिनों खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छुए थे। इस बात को लेकर मीडिया में जमकर बवाल हुआ था।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"