शराब दुकान के कर्मचारियों ने तीन ग्राहकों को बेरहमी से पीटा, ओवर रेट पर शराब बेचने का किया था विरोध

शराब दुकान के कर्मचारियों ने तीन ग्राहकों को बेरहमी से पीटा, ओवर रेट पर शराब बेचने का किया था विरोध

शराब दुकान के कर्मचारियों ने तीन ग्राहकों को बेरहमी से पीटा, ओवर रेट पर शराब बेचने का किया था विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: July 11, 2021 4:10 pm IST

रायपुर: राजधानी के सड्डू अंग्रेजी शराब के कर्मचारियों द्वारा 3 ग्राहकों की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्राहकों ने ओवर रेट पर शराब बेचे जाने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज कर्मचारी ने तीनों की पिटाई कर दी। मामले में पीड़ितों ने थाने में कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

Read More: धरती से टकरा सकता है सूरज से निकलने वाला तूफान, बढ़ रहा 1.6 लाख किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से

मिली जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है, जब दलदल सिवनी निवासी 45 वर्षीय जोहन लाल वर्मा और तीन लोग सड्डू स्थिति अंग्रेजी शराब दुकान में शराब खरीदने गए थे। इस दौरान शराब दुकान के कर्मचारियों ने शराब के लिए अधिक पैसे की मांग की, जिसका तीनों ने विरोध किया। इसी बात से नाराज शराब दुकान के कर्मचा​री ने तीनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में जोहन लाल वर्मा की कंधे की हड्डी टूट गई है।

Read More: हम क्या मंगल ग्रह से आएं हैं..हमारी जाति आदिवासी नहीं तो आखिर क्या हैं? कास्ट सर्टिफिकेट निरस्त किए जाने पर अमित जोगी ने पूछा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"