UP Sarvodaya Vidyalaya News: उत्तर प्रदेश में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारे जाएंगे प्रदेश के इतने सर्वोदय विद्यालयों, राज्य सरकार और BSAI के बीच हुआ MOU 

UP Sarvodaya Vidyalaya News: उत्तर प्रदेश के 112 सर्वोदय विद्यालयों को देश के अग्रणी बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारा जाएगा।

UP Sarvodaya Vidyalaya News: उत्तर प्रदेश में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारे जाएंगे प्रदेश के इतने सर्वोदय विद्यालयों, राज्य सरकार और BSAI के बीच हुआ MOU 

UP Sarvodaya Vidyalaya News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 22, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: July 22, 2026 8:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के 112 सर्वोदय विद्यालयों को देश के अग्रणी बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारा जाएगा।
  • राज्य सरकार और BSAI के बीच इसे लेकर MOU हुआ है।
  • प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने इसे सर्वोदय विद्यालयों के लिए नई शुरुआत है।

UP Sarvodaya Vidyalaya News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 112 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों को देश के अग्रणी बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारा जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस सिलसिले में बुधवार को समाज कल्याण विभाग और बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएसएआई) के बीच लखनऊ में एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये। अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते के माध्यम से सर्वोदय विद्यालयों में देश के अग्रणी बोर्डिंग स्कूलों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाया जाएगा।

शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार

अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ छात्रावास प्रबंधन, छात्र देखभाल, अनुशासन, नेतृत्व विकास, जीवन कौशल और तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। (UP Sarvodaya Vidyalaya News) अधिकारियों ने बताया कि एमओयू के तहत सर्वोदय विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक बीएसएआई से संबद्ध प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे और वहां की शिक्षण व्यवस्था, छात्रावास संचालन और प्रशासनिक प्रणाली का अध्ययन कर एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी, जिसे प्रदेश के सभी 112 सर्वोदय विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

छात्रों को मिलेंगे बेहतर अवसर

UP Sarvodaya Vidyalaya News: प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सर्वोदय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों जैसी शिक्षा, अनुशासन और अवसर उपलब्ध कराना है। बीएसएआई के साथ यह साझेदारी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थी और शिक्षक नई एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से सीखेंगे, अनुभव साझा करेंगे और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएंगे।

सर्वोदय विद्यालयों के लिए नई शुरुआत

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने कहा कि यह समझौता सर्वोदय विद्यालयों के लिए नई शुरुआत है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को देश के प्रमुख बोर्डिंग स्कूलों की श्रेष्ठ व्यवस्थाओं से सीखने का अवसर मिलेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यालयों की समग्र कार्यप्रणाली पर दिखाई देगा। (UP Sarvodaya Vidyalaya News) बीएसएआई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना सुकुल ने कहा कि किसी राज्य सरकार के साथ बीएसएआई का यह पहला समझौता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी सर्वोदय विद्यालयों में सकारात्मक और दीर्घकालिक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.