MP CS Anurag Jain: प्रदेश के मुख्य सचिव अब जाएंगे दिल्ली, नीति आयोग में संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी, जानिए अब किस अफसर को मिल सकती है कमान
प्रदेश के मुख्य सचिव अब जाएंगे दिल्ली, नीति आयोग में संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी, MP CS Anurag Jain now CEO of NITI Aayog
भोपाल। MP CS Anurag Jain: मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अनुराग जैन के केंद्र में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य सरकार को जल्द ही नए मुख्य सचिव का चयन करना होगा। इसके लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है। प्रशासनिक गलियारों में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं।

कौन है अनुराग जैन?
MP CS Anurag Jain: अनुराग जैन को एक अनुभवी और कुशल प्रशासक माना जाता है। मुख्य सचिव के रूप में उन्होंने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। ग्वालियर निवासी अनुराग जैन ने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वे भोपाल कलेक्टर, अपर मुख्य सचिव (वित्त) और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bandhan Bank Share Price: प्रॉफिट के बावजूद निवेशकों का भरोसा टूटा! अचानक औंधे मुंह गिरा ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी बदला अपना रुख, आखिर क्या है वजह?
- Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ED की याचिका, इस वजह से जमानत बरकरार
- CJP and Government Dialog Update: कॉकरोच जनता पार्टी लगाएगी ‘जन-अदालत’.. मोदी सरकार ने भेजा था बातचीत का प्रस्ताव, ठुकराया, ये 3 मांगे भी रखी सामने

Facebook


