शिक्षा मंत्री के इस आदेश के बाद महिलाओं को सताने लगा रोजगार छीनने का डर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री के इस आदेश के बाद महिलाओं को सताने लगा रोजगार छीनने का डर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री के इस आदेश के बाद महिलाओं को सताने लगा रोजगार छीनने का डर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: July 2, 2019 9:40 am IST

गुना: मध्यप्रदेश के स्कूल ​शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ऐसा आदेश जारी किया है, जिसे लेकर आजीविका मिशन के तहत काम करने वाली महिलाओं में खलबली मच गई है। अब उनके आदेश को लेकर महिलाओं को रोजगार छीनने का डर सताने लगा है। इसी के चलते आजीविका मिशन के तहत काम करने वाली 200 महिलाओं ने गुना कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Read More: मध्यप्रदेश : डीजीपी वीके सिंह का बयान, युवाओं के कारण बढ़ रहे सड़क में मौत के ऑकड़े

दरअसल स्कूल ​शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब बच्चों के स्कूल ड्रेस का पैसा उनके खाते में डाला जाए। इसके बाद से आजीविका मिशन के तहत स्कूल ड्रेस सिलकर अपनी आजीविका चलाने वाली महिलाओं को रोजगार खोने का डर सताने लगा है। मामले को लेकर आजीविका मिशन के तहत स्कूल ड्रेस सिलने वाली महिलाओं ने गुना कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रोजगार बचाने की मांग की है।

Read More: एनएच 30 में बड़ा हादसा, कार सवार 6 लोगों की मौत

बता दें कि सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को वितरण किया जाने वाला स्कूल ड्रेस अजीविका मिशन के तहत काम करने वाली महिलाओं द्वारा तैयार किया जाता है। लेकिन सरकार के इस आदेश के बाद अब पैसा सीधे बच्चों के खाते में डाला जाएगा।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/G7meJn8cP04″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"