लोकसभा चुनाव 2019: 40 साल से बीजेपी की रही इस सीट पर कौन होगा उम्मीदवार?

लोकसभा चुनाव 2019: 40 साल से बीजेपी की रही इस सीट पर कौन होगा उम्मीदवार?

लोकसभा चुनाव 2019: 40 साल से बीजेपी की रही इस सीट पर कौन होगा उम्मीदवार?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 11, 2019 3:14 pm IST

इंदौर। इंदौर में भाजपा लगातार आठ बार से अभेद किलों को भेदते आ रही है, लेकिन इस बार लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की दावेदारी से इंकार के बाद से ही पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। ऐसे में नौवीं बार इंदौर में भाजपा की साख को बचाने के लिए कैंडिडेट की तलाश लगातार जारी है, ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व के आधार पर इंदौर में चुनाव प्रचार चरम पर है।

ये भी पढ़ें:पहले चरण का मतदान खत्म, बस्तर में 57 फीसदी वोटिंग, बढ़ सकता है आंकड़ा

केंद्र में फिर एक बार पीएम नरेंद्र मोदी को वापस लाने के लिए भाजपा ने इंदौर के महिला मतदाताओं को साधना शुरू कर दिया है। इंदौर में 57.68 प्रतिशत मतदाता महिलाएं है, ऐसे में गुरुवार को भाजपा ने एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सभी समाज की महिलाओं को एक ही मंच पर जोड़ा। कार्यक्रम की शुरूआत खुद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने की। निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण, मराठी, गुजराती सहित कई समाज की महिलाए शामिल हुई। सभी समाज की महिला कार्यक्रम में एक तख्ती लेकर पहुंची, जिसमे लिखा था कि इस बार मायके नहीं जाऊंगी, पर्यटन पर नहीं जाऊंगी, लेकिन मोदी को जिताऊंगी।

ये भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री ने कहा- जब भगवान चाहेंगे, तभी अयोध्या में राम मंदिर 

ऐसे में महिलाएं अपने शहर से दूर न जाकर लोकतंत्र का महापर्व में अपनी आहुति प्रदान करे, लोकसभा प्रभारी रमेश मैंदोला के मुताबिक भाजपा के साथ सभी समाज की महिला हैं। और इस बार महिलाएं अपने-अपने माइके न जाकर पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। गौरतलब है कि इंदौर की आधी आबादी अब तक सुमित्रा महाजन के चेहरे पर वोट देते आई है। ऐसे में इस बार नए चेहरे पर क्या महिला मतदाता विश्वास करेंगी, इसी संशय की स्थिति को दूर करने के लिए एक भव्य आयोजन के माध्यम से महिलाओं को साधने की कोशिश की गई।


लेखक के बारे में