मध्यप्रदेश के डीजी स्तर के अधिकारी ने की पत्नी की पिटाई, बेटे ने मारपीट का वीडियो गृहमंत्री और मुख्य सचिव को भेजा
मध्यप्रदेश के डीजी स्तर के अधिकारी ने की पत्नी की पिटाई, बेटे ने मारपीट का वीडियो गृहमंत्री और मुख्य सचिव को भेजा
भोपाल। मध्यप्रदेश के डीजी स्तर के अधिकारी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बेटे ने मारपीट का वीडियो बनाया है। बताया जा रहा है अधिकारी ने अपनी पत्नी को महिला मित्र के घर पकड़ने जाने के बाद मारपीट की।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2272 मरीजों की पुष्टि, 19 की मौत, 960 डिस्चार्ज
जानकारी के अनुसार सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि डीजी पुरूषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी की बाल पकड़कर जमीन में पटक देते हैं। खबर है कि डीजी पुरूषोत्तम शर्मा ने अपनी पत्नी को उसके मित्र के साथ उसके घर में देखा। इसके बाद डीजी का गुस्सा बढ़ गया। घर पहुंचने के बाद डीजी ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी।
Read More News: किंग्स इलेवन पंजाब के कब्जे से राजस्थान रॉयल्स ने छीना मैच, चार विकेट से मारी बाजी
इस दौरान बेटे पार्थ गौतम शर्मा ने मारपीट का वीडियो बनाया। वहीं वीडियो को गृहमंत्री और मुख्य सचिव को भेज दिया है। दूसरी बेटे ने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। बता दें कि पार्थ गौतम शर्मा भी आईआरएस है। वहीं अभी तक इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने नहीं आया है।
Read More News: रायपुर के VIP रोड स्थित क्लब में चली गोली, युवती का बर्थडे मनाने जुटे थे लोग, एक युवक गिरफ्तार

Facebook


