चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ली प्रशासनिक अफसरों की बैठक, कहा- 7 दिनों के अंदर तोड़ना है कोरोना चेन

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ली प्रशासनिक अफसरों की बैठक, कहा- 7 दिनों के अंदर तोड़ना है कोरोना चेन

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ली प्रशासनिक अफसरों की बैठक, कहा- 7 दिनों के अंदर तोड़ना है कोरोना चेन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 26, 2021 4:51 pm IST

भोपालः चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि जनता के सहयोग से कोरोना कर्फ्यू को और प्रभावी बनाया जाये। इस संबंध में एसडीएम और सीएसपी क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ वर्चुअल बैठक करें और नागरिकों से आग्रह करें कि अपने और अपने परिवार को इस संक्रमण से बचाने के लिये घर पर ही रहें। अनावश्यक बाहर न निकलें। लोगों की माँग पर कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। लोगों की स्व-प्रेरणा से ही कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है।

Read More: छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही आक्सीजन टैंकर अंबिकापुर के पास हुई ब्रेक डाउन, पिछले दो घंटे से जारी है सुधारने की कवायद

सारंग ने सोमवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कंट्रोल-रूम में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस एक हफ्ते के कोरोना कर्फ्यू से संक्रमण रोकने का भरपूर लाभ लिया जाना चाहिये। इसके लिये डीजे के माध्यम से भी लोगों को घर में रहने की सीख दी जाये। उन्होंने कहा कि लोगों में जन-जागरूकता पैदा की जाये। साथ ही उन्हें कोरोना वायरस की सेकेण्ड वेब की भयावहता भी बताई जाये।

Read More: सोनिया गांधी ने सीएम बघेल को फोनकर ली प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी, मुख्यमंत्री बोले- स्थिति कंट्रोल में

सारंग ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और पुलिस अमला लगातार इन विपरीत परिस्थितियों में लोगों की रक्षा के लिये काम कर रहा है। यह काबिले तारीफ है। बैठक में कलेक्टर अविनाश लावनिया, डीआईजी इरशाद वली सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे।

Read More: शादी समारोह में उमड़ी भीड़, कोविड गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन, प्रशासन ने वसूला 2 लाख 95 हजार रुपए जुर्माना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"