Uttarakhand Nurse Sapna Rana: सरकारी योजना का मिला ऐसा फायदा कि विदेश में हासिल कर ली नर्स की नौकरी.. महीने का वेतन जानकर ही रह जायेंगे हैरान, CM ने दी बधाई
Uttarakhand Nurse Sapna Rana appointed in Germany: उत्तराखंड की युवती को जर्मनी में 3.30 लाख रुपये मासिक वेतन वाली नौकरी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई।
Uttarakhand Nurse Sapna Rana appointed in Germany || UK DPR File
- • जर्मनी में 3.30 लाख रुपये मासिक वेतन पर नौकरी मिली।
- • राज्य सरकार की कौशल उन्नयन योजना से मिला अवसर।
- • जर्मन भाषा प्रशिक्षण के बाद हुआ चयन।
देहरादून: उत्तराखंड की सपना राणा ने जर्मनी में नौकरी हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। (Uttarakhand Nurse Sapna Rana in Germany) उन्हें जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित शॉन क्लिनिक अस्पताल में नर्सिंग पेशेवर के रूप में नियुक्ति मिली है, जहां उन्हें प्रति माह 3,060 यूरो (करीब 3.30 लाख रुपये) वेतन मिलेगा। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सपना राणा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कौशल विकास योजना से मिली सफलता
सपना राणा ने उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने जरूरी भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके आधार पर जर्मनी में नौकरी हासिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत स्थापित ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट सेल राज्य के युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
जापान और जर्मनी के लिए दी जा रही भाषा प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष भाषा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। (Uttarakhand Nurse Sapna Rana in Germany) अब तक उत्तराखंड के लगभग 65 युवाओं को जापान में रोजगार मिल चुका है।
टिहरी की रहने वाली हैं सपना राणा
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट सेल द्वारा जर्मन भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। टिहरी गढ़वाल की रहने वाली सपना राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा Jजवाहर नवोदय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्टेट नर्सिंग कॉलेज देहरादून से नर्सिंग की पढ़ाई की और अब जर्मनी में नौकरी प्राप्त की है।
युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने की तैयारी
राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर विदेशों में रोजगार के लिए तैयार करना है। (Uttarakhand Nurse Sapna Rana in Germany) सरकार ने इस योजना को कैबिनेट की मंजूरी भी दे दी है। साथ ही विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं का डाटाबेस तैयार करने के लिए ‘अपुणी सरकार पोर्टल’ पर एक विशेष आवेदन भी विकसित किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की। सुश्री सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की गई, जिसके उपरान्त उनको… pic.twitter.com/52vhQNzgX9
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) June 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, मलबे में दबे लोगों को बचाने का प्रयास जारी
पृथ्वी का सबसे पुराना ज्ञात क्रेटर तीन अरब वर्ष से भी अधिक पुराना, नए अध्ययन में पुष्टि हुई
ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया
बंगाल : संपत्ति हड़पने के मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक अतिन घोष और बेटी पर मुकदमा
अमेजन के सीईओ जेसी भारत यात्रा पर, 300 से अधिक शहरों में ‘अमेजन नाउ’ के विस्तार की योजना

Facebook


